Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन फिर बनीं मां, दिशा वाकानी ने दिया बेटे को जन्म

हमें फॉलो करें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन फिर बनीं मां, दिशा वाकानी ने दिया बेटे को जन्म
, मंगलवार, 24 मई 2022 (17:37 IST)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा और इस टीवी शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दयाबेन लगातार चर्चाओं में हैं। 2017 से दिशा वाकानी शो से गायब हैं और उनकी वापसी की राह सभी देख रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि दिशा फिर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को कुछ दिन पहले जन्म दिया है। इस बात को दिशा के पति मयूर पाडिया ने भी कन्फर्म किया है। 
 
दिशा के भाई मयूर वाकानी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अभिनय करते हैं। वे सुंदरलाल की भूमिका अदा करते हैं। उनके अनुसार मैं फिर मामा बन गया हूं। दिशा ने पहले बेटी को जन्म दिया था और अब एक बार फिर वे मां बन गई हैं। 
 
मयूर ने हिंट दिया है कि दिशा जल्दी ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करेंगी। सभी इंतजार कर रहे हैं कि वे सेट पर लौटे और ऐसा जल्दी होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब व्यावसायिक घराने टाटा पर फिल्म