Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लाइव चैट के दौरान किया ऐसा कमेंट कि लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लाइव चैट के दौरान किया ऐसा कमेंट कि लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अंदाज से तो सब वाखिफ हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से कभी पीछे नहीं रहता। चाहे वो इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करना हो या फिर एक-दूसरे के बारे में पोस्ट करना।


इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब रणवीर सिंह ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा। रणवीर के लाइव आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई और इसमें दीपिका पादुकोण का कमेंट भी मौजूद था। 
 
webdunia
इसमें कोई नई बात नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट किया। लेकिन जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वो था दीपिका पादुकोण का चौकानें वाला कमेंट। दीपिका ने रणवीर के लाइव सेशन पर ‘हाय डैडी’ लिखा हुआ था। इस कमेंट के सामने आते ही लोगों के दिमाग में क्या कान्स 2019 में दीपिका की प्रेग्नेंसी वाली अफवाहें सच हैं, ये सवाल घूमने लगा। 
इस कमेंट के आने के बाद दीपिका के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे। दीपिका के प्रेग्नेंसी की खबरें कान्स 2019 के दौरान भी चली थी। तब उनकी एक तस्वीर पर फैंस ने इस तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। बाद में दीपिका ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
 
रणवीर के इस लाइव सेशन में उनके करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। अर्जुन ने लिखा- 'Baba Bhabhi gonna give u one.' दीपिका पादुकोण, फिलहाल पति रणवीर सिंह संग फिल्म 83 में काम कर रही हैं। इसके अलावा वे मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नच बलिए 9 के सेट पर घायल हुईं श्रद्धा आर्या, परफॉरमेंस के दौरान गिरीं सिर के बल