Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक्ट्रेस की कमाई... दीपिका पादुकोण दुनिया में 10वें नंबर पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में लगातार हिट देने के बाद हॉलीवुड में फिल्म करने वाली दीपिका पादुकोण अभिनेत्रियों की कमाई के मामले में दुनिया में दसवें नंबर पर है। उनकी कमाई 67 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
 
फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की एक सूची जारी की है। इसमें दीपिका एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं। कमाई का यह आंकड़ा एक जून 2015 से एक जून 2016 के बीच का है। 
 
पहले नंबर पर हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस हैं। उनकी कमाई लगभग तीन सौ करोड़ है। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस लिस्ट में पहला स्थान पाया है। दूसरे नंबर पर मेलिसा मकार्थी और तीसरे नंबर पर स्कॉरलेट जोहानसन हैं। 
विज्ञापनों के जरिये भी दीपिका अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं। अगले वर्ष उनकी पहली हॉलीवुड मूवी 'XXX: रिटर्न ऑफ झेंडर केज' रिलीज होगी जिसमें वे विन डीज़ल के साथ नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस 'खान' की जगह लेंगे शाहरुख खान