Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 83 में रणवीर सिंह की पत्नी बनने के लिए दीपिका पादुकोण को मिली इतनी फीस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film 83
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही पर्दे पर एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं। कबीर सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' में रणवीर सिंह जहां पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण पूर्व क्रिकेटर की पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी।
Photo : Instagram
इससे पहले रणवीर और दीपिका ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है, और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म 83 में यह रियल लाइफ कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चौथी बार स्क्रीन शेयर करेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण इतने छोटे रोल को करने के लिए तैयार नहीं थीं। अब कहा जा रहा है कि दीपिका ने दो वजहों से 83 साइन की है। पहला पति रणवीर सिंह की वजह से और दूसरा एक्ट्रेस को रोल के लिए भारी भरकम फीस मिल रही है।
Photo : Instagram
खबरों की माने तो इस फिल्म में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण को मनाने में मेकर्स ने करोड़ों रुपए की फीस दी है। दीपिका ने हमेशा अपनी फिल्मों में लीड रोल किए हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब वो इतने छोटे से साइड रोल में होंगी। इसी वजह से दीपिका पादुकोण ये फिल्म नहीं करना चाहती थीं।
Photo : Instagram
लेकिन मेकर्स ने उन्हें मना लिया और इसके लिए 14 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फीस ऑफर की है। इतनी फीस के बाद ही दीपिका ने इस रोल के लिए हां कहा है।  हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि फिल्म 83 में वो कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाने जा रही हैं। अपने किरदार के लिए दीपिका फिलहाल कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के साथ वक्त बिताने वालीं हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुपम खेर ने पूछा ऐसा सवाल कि शरमा गए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा