Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण ने लगाया सोशल मीडिया पर ग्लैमरस का तड़का

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने लगाया सोशल मीडिया पर ग्लैमरस का तड़का
Photo : Instagram
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में दीपिका ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लिया था।
webdunia
Photo : Instagram
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। ये फोटो हाल में हुए किसी इवेंट की हैं। जहां दीपिका पादुकोण पीले कलर की साड़ी में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।
webdunia
Photo : Instagram
दीपिका ने पीले कलर की साड़ी के साथ गोल्डन कलर के ईयररिंग्स पहने हुए हैं। अपने लुक्स को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बालों का बन बनाया है।
webdunia
Photo : Instagram
इसके साथ ही दीपिका ने गॉगल्स पहने हैं जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पिछली बार पद्मावत फिल्म में नजर आई थीं। इन दिनो वह निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डांस पर आधारित एक और फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन