Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डांस पर आधारित एक और फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन

हमें फॉलो करें डांस पर आधारित एक और फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के हाथ एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। इससे पहले वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी।


इस फिल्म में वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटी शो 'वर्ड ऑफ डांस' में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे।
 
webdunia
इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पी‍छे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है।
शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरू कर दिया है। शैलेंद्र द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे। वरुण जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। किंग युनाइटेड ग्रुप भी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का हिस्सा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'बाला' में इस लुक में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, शुरु हुई शूटिंग