Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण ने टाइम मैगजीन कवर पेज पिक्चर को बनाया अपना इंस्टाग्राम डीपी, लेकिन हिंदी में लिखा अपना नाम

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने टाइम मैगजीन कवर पेज पिक्चर को बनाया अपना इंस्टाग्राम डीपी, लेकिन हिंदी में लिखा अपना नाम

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 15 मई 2023 (17:41 IST)
Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई उपलब्धियां अपने नाम की है। बीते साल दीपिका को मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। हाल ही में अपनी अंतरराष्ट्रीय हैट में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए दीपिका पादुकोण ने टाइम मैगज़ीन के कवर पर जगह बनाई हैं। 

 
इस उपलब्धि के साथ दीपिका पादुकोण ग्लोबल स्टार की श्रेणी में आ गई हैं। भारत की सबसे सफल और प्रतिष्ठित फीमेल सुपरस्टार ने देश की ट्रू ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। पूरी दुनिया ने दीपिका पादुकोण के प्रभाव को पहचाना है। हालांकि वहीं दीपिका अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े रहने के दौरान इंटरनेशनल स्पेस में सब कुछ हासिल करने में कामयाब रहीं।
 
webdunia
विदेशों में देश और इसकी समृद्ध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हिंदी में अपना नाम भी लिखा हैं - सितारों से एक ताज़ा बदलाव जो वेस्ट कल्चर के ताने-बाने में ढलने और फिट होने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, दीपिका दुनिया के सामने अपने सच्चे और असल भारतीय सेल्फ को प्रदर्शित करने का विकल्प चुनती हैं।
 
टाइम मैगज़ीन से बात करते हुए, जिसके कवर पेज पर वह बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे जैसी कुछ और शख्सियतों की लिस्ट में शामिल हुई, दीपिका ने कहा, मेरा मिशन हमेशा अपने देश में जड़ें जमाते हुए एक ग्लोबल इम्पैक्ट बनाने का रहा है। यह भारत का पल है। हमारी जड़ों, हमारी विरासत, हमारे इतिहास के साथ भारत है, लेकिन एक नया और युवा भारत भी उभर रहा है। यह दो भारत एक साथ आ रहे हैं जो मुझे इस समय वास्तव में आकर्षक लग रहे हैं।
 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका पहली बार रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'एंड्रॉयड कुंजप्पन वर्जन 5.25 के हिंदी रीमेक और 'सूबेदार' में नजर आएंगे अनिल कपूर