Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण के बेहद करीब हैं ये दो लोग, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण के बेहद करीब हैं ये दो लोग, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
, रविवार, 10 जनवरी 2021 (14:04 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर AMA सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही दीपिका ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

 
सेशन के दौरान दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि वह किससे सबसे ज्यादा किसके करीब हैं, तो उन्होंने पति रणवीर सिंह और छोटी बहन अनीशा की तस्वीर शेयर कर जवाब दिया। एक तस्वीर में अनीशा, दीपिका को हग करती नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में वह रणवीर सिंह के गाल पर किस करती दिख रही हैं।

webdunia
जब दीपिका से पूछा गया कि वह कैमरे के सामने पहली बार कब आई थीं, तो उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह चार साल की उम्र में बेबी साइकल पर बैठी हुई दिख रही हैं।
 
इसके बाद उनसे पूछा गया कि फिल्म पीकू में उनसे फेवरेट मोमेंट कौन सा था तो उन्होंने जवाब में इरफान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। बता दें दीपिका इंस्टाग्राम पर 'पोस्ट अ पिक्चर' चैलेंज अभी भी शेयर कर रही हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी संग काम करने जा रही हैं। इसके अलावा वे 83 में भी काम कर रही हैं। ये फिल्म क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कहा 'आई लव यू', रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन