Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी अभिनेता के साथ दीपिका या प्रियंका!

हमें फॉलो करें चीनी अभिनेता के साथ दीपिका या प्रियंका!
एक तरफ भारत में जहां कुछ लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म वाले चीनियों के साथ फिल्म बना रहे हैं। इंडो-चाइनीज़ कोप्रोडक्शन डील इरोस ने साइन की है। जिसके तहत तीन फिल्में बनाई जाएंगी। इससे दोनों देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। 
 
इस डील की पहली फिल्म 'ट्यूबलाइट' बन रही है। इसे कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं और सलमान खान लीड रोल में हैं। सलमान के साथ चीनी अभिनेत्री नजर आएगी। 
अब दूसरी फिल्म की योजना बनाई जा रही है। इसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे। सिद्धार्थ इसके पहले बैंग बैंग, बचना ऐ हसीनों और अंजाना अंजानी जैसी फिल्में बना चुके हैं। 
 
सिद्धार्थ की फिल्म में चीनी अभिनेता डेंग चाओ नजर आएंगे। सिद्धार्थ हीरोइन ऐसी चाहते हैं जिसकी पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो और वह भारतीय हो। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से कोई एक नजर आ सकती हैं। प्रियंका जहां 'बेवॉच' नामक हॉलीवुड मूवी कर रही हैं वहीं दीपिका 'XXX: द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज़' में नजर आएंगी। दोनों की पहचान बन चुकी है। 
 
फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट कर काम किया जा रहा है और दिसम्बर तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दबंग 3 में काजोल होंगी सलमान की हीरोइन!