Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी की तीसरी सालगिरह मनाकर दीपिका और रणवीर हुए उत्तराखंड से विदा

Advertiesment
Deepika Padukone
अल्मोड़ा। 2 दिन तक उत्तराखंड की शांत और सुंदर नैसर्गिक वादियों में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाकर दीपिका और रणवीर आज वापस लौट गए। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीरसिंह ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के बिनसर में मनाई।

दोनों 14 नवंबर को अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के कसार देवी पहुंचे और वहां से बिनसर पहुँच दोनों ने एकांत में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। जानकारी मिली है कि दोनों ने न तो बाहर से केक मंगाया न खाना।

दोनों ने बिनसर स्थित रिसोर्ट में कुमाऊनी खाना भट्ट के डुबके और बड़ी की सब्जी खाई, जो दोनों को बहुत भाई। हिमालय की विहंगम चोटियों को निहारते हुए दोनों काफी प्रफुल्लित नजर आए। होटल अथॉरिटी ने जानकारी दी कि दोनों 14 नवंबर को आए और 2 दिन रुकने के बाद आज 16 नवंबर को अपने हेलीकॉप्टर से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल के कहने पर जब धर्मेन्द्र ने कार में बैठे-बैठे किया हिट गाने पर परफॉर्म