Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'सत्ते पे सत्ता' रीमेक में रितिक रोशन संग रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone
बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी ने फराह खान के साथ मिलकर घोषणा की थी कि वो जल्द ही एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनाने वाले है। जिसके बाद खुलासा हुआ था कि वह साल 1982 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाएंगे।
 
webdunia
इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी खबरों के बाजार में लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी की हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन के द्वारा निभाए गए किरदारों में कौन एक बार फिर से नई जान फूंकेगा। ऐसे में अब फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन का नाम सामने आ रहा है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार रोहित और फराह दो वजहों के चलते इस फिल्म में दीपिका को बतौर हीरोइन कास्ट करना चाहते है। पहली वजह है कि दोनों ही दीपिका को काफी पसंद करते है और दूसरी वजह है कि वह इस रोल में फिट बैठ रही है। खूबसूरती के मामले में भी दीपिका हेमा मालिनी से काफी मिलती-जुलती हैं।
 
वहीं इस फिल्म के लीड एक्टर के किरदार के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए रितिक रोशन को चुना गया है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फ्रेश जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट को नहीं दिया जाएगा मीडिया कवरेज, पत्रकारों का फैसला