Publish Date: Fri, 25 Oct 2019 (11:53 IST)
Updated Date: Fri, 25 Oct 2019 (11:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने फिल्मी सफर में कई विभिन्न किरदारों के साथ अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं और अब महाभारत की 'द्रौपदी' को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'महाभारत' के लिए मधु मंटेना के साथ कोलेबरेट किया है। वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूस भी करेंगी। इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी की जा रही है। पहला भाग दिवाली 2021 पर रिलीज किया जाएगा।
दिलचस्प यह है कि इस बार महाभारत की कहानी को द्रौपदी के नजरिए से जनता के सामने रखा जाएगा। दीपिका फिल्म में 'द्रोपदी' का किरदार निभाती नजर आएंगी। वह अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया, 'मैं द्रोपदी का किरदार पाकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे विश्वास है यह जिंदगीभर का किरदार है। जबकि 'महाभारत' अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, लेकिन जीवन के कई सबक 'महाभारत' से भी मिलते हैं लेकिन ज्यादातर इसके पुरुषों से। इसे नए तरीके और नजरिए से बताना दिलचस्प के साथ बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा।
फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना कहते हैं, 'महाभारत में द्रौपदी की महाकाव्य पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर फिर से बताना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जबकि हम सभी अपने जीवन में महाभारत के बारे में जानते हैं, लेकिन हमारी फिल्म की विशिष्टता इस कहानी को द्रौपदी के नजरिए से देखना है, जो हमारे देश के पौराणिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण महिला नायिकाओं में से एक है।
दीपिका न केवल आज सबसे बड़ी भारतीय अभिनेत्री हैं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत भी है जो इस कथा को देश-दुनिया तक पहुंचा सकती है। इसलिए अगर वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनतीं, तो हम इस फिल्म को इतने महत्वाकांक्षी स्तर पर नहीं बनाते। हम जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी बाकी क्रिएटिव टीम की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।
दीपिका पादुकोण के दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो वे मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके साथ ही दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी का किरदार किरदार निभाती नजर आएंगी।