Publish Date: Thu, 25 Feb 2021 (13:11 IST)
Updated Date: Thu, 25 Feb 2021 (13:16 IST)
फिल्म एक्ट्रेस दीपशिखा के पास इन दिनों बहुत काम है। फिल्म भी नहीं है और टीवी शो भी नहीं है। फुर्सत के पलों में वे सोशल मीडिया पर व्यस्त हैं। 52 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अपने आपको फिट रखा है और उनके ग्लैमरस फोटो इस बात के गवाह हैं।
दीपशिखा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आते हैं।
दीपशिखा ने कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल अदा किए हैं। राजा हिंदुस्तानी, कोयला, जानम समझा करो, दिल्लगी, बादशाह, पार्टनर, जैसी फिल्में उनके नाम के आगे दर्ज हैं।
शक्तिमान, सोन परी, बा बहू और बेबी, सीआईडी, नच बलिए, जैसे टीवी शो कर चुके हैं। बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
दीपशिखा ने 'ये दूरियां' नामक फिल्म भी बनाई थी, जिसकी वे निर्माता, निर्देशक, लेखक रहीं, लेकिन फिल्म असफल रही।