Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां है कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी की हर डिटेल, वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक सब कुछ

Advertiesment
हमें फॉलो करें यहां है कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी की हर डिटेल, वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक सब कुछ
इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में दीपवीर, निक्यंका और कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की शादी शामिल है। दीपिका और रणवीर की शादी तो हो गई। प्रियंका भी 2 दिसंबर को निक की हो जाएंगी। अब फैंस और टेलीविज़न इंडस्ट्री के सितारे कपिल शर्मा की शादी के इंतज़ार में हैं।
 
कपिल ने अपनी शादी की घोषणा की थी, लेकिन इसके बाद यह ठंडे बस्ते में चला गया था। अब कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि कि उनकी शादी की डिटेल्स मिल चुकी हैं और कपिल इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 
 
24 दिसम्बर को मुंबई में पार्टी 
खबर के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी दिसंबर में ही होने वाली है। साथ ही 24 दिसंबर को मुंबई में उनकी रिसेप्शन पार्टी होगी। कपिल और गिन्नी काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं और हाल ही में उन्होंने शादी का फैसला लिया। 

webdunia

 
फैंस के लिए दो सौगातें 
कपिल एक सिंपल शादी चाहते थे लेकिन गिन्नी के परिवार की वजह से यह एक ग्रांड शादी होने वाली है। अपने मंगेतर के साथ वक्त बिताने के अलावा कपिल अपने आने वाले शो की भी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए फैंस के लिए दो सौगातें हैं। कपिल की शादी और उनका नया शो। 
 
जालंधर में शादी, अमृतसर में रिसेप्शन 
जालंधर के पाघवारा में दोनों 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। इसके बाद 14 दिसंबर को दोनों अमृतसर में एक रिसेप्शन देंगे जहां उनके परिवार वाले मौजूद होंगे। टीवी इंडस्ट्री के भी कपिल के कई दोस्त मुंबई के रिसेप्शन में आमंत्रित किए जाएंगे। 

webdunia

 
10 दिसम्बर से कार्यक्रम शुरू 
शादी की बात की जाए तो 12 दिसंबर की शादी के लिए 10 दिसंबर से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। माता के जागरण के बाद अगले दिन मेहन्दी और फिर संगीत होगा। 10 दिसंबर के कार्यक्रमों के लिए एक फाइव स्टार होटल बुक कर दिया गया है। वहीं 14 दिसंबर को अमृतसर के रिसेप्शन के लिए भी एक ग्रांड फाइव स्टार होटल को फाइनल किया गया है। वहीं मुंबई के रिसेप्शन का पता लगना अभी बाकी है। 
 
मुश्किल समय में गिन्नी का साथ 
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को एक-दूजे के हो जाएंगे। इससे उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त खुश होंगे। वाकई कपिल को एक पार्टनर की ज़रुरत है और गिन्नी इसे पूरा कर रही हैं। कपिल अपनी परेशानियों से निकलकर एक बार फिर खड़े हुए हैं और शादी के बाद टीवी पर कमबैक की भी तैयारी में हैं। इनके नए शो को खुद सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। दिसंबर का फैंस को वाकई इंतज़ार रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने मिलाया फेसबुक इंडिया से हाथ, 'सोशल फॉर गुड' नाम से होगा इवेंट