Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'देवों के देव महादेव' एक्टर ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे मोहित रैना

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'देवों के देव महादेव' एक्टर ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे मोहित रैना
, रविवार, 2 जनवरी 2022 (10:55 IST)
टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से घर-घर पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना साल के पहले दिन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ विवाह बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर मोहित रैना की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

 
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद मोहित रैना के फैंस सरप्राइज हो गए हैं। एक प्राइवेट सेरेमनी में मोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लिए। 
 
इन तस्वीरों में मोहित व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी आदिति ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा, प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को तोड़ता है, बाढ़ से छलांग लगाता है, अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दीवारों पर चढ़ता है, आशा से भरा हुआ है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।
 
बता दें कि मोहित रैना टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों की दुनिया में भी एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। मोहित रैना बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में भी नजर आए थे। आखिरी बात मोहित रैना को फिल्म शिद्दत में डायना पेंटी के अपोजिट बड़े पर्दे पर देखा गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र प्रदेश का मछलीपट्टनम, एक बार जरूर जाएं घूमने