Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइट आउट कर रहे थे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

हमें फॉलो करें नाइट आउट कर रहे थे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'धड़क' में करण जौहर ने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को कास्ट किया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह डेब्यु फिल्म, सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक होगी। जाह्नवी और ईशान के शूटिंग से जुड़े कुछ पिक्चर्स सामने आए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखना का इंतज़ार है। 
 
हाल ही में जाह्नवी और ईशान को मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में स्पॉट किया गया, जहां वे नाइट आउट कर रहे थे। दोनों काफी पहले से अच्छे दोस्त हैं और फिल्म में दोनों का साथ होना उनकी ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री को भी दर्शाता है। वैसे जाह्नवी और ईशान इस बार अकेले नहीं थे, उनके साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर भी थे। सभी ने मिलकर नाइट आउट किया और नए साल को एंजॉय किया। 
 
हाल ही में 'धड़क' के प्रोड्युसर करण जौहर ने न्यूकमर्स को एक लेटर लिखा था। इस लेटर को करण ने एक रेडियो शो में पढ़कर सुनाया। लेटर में लिखा था कि यह नया साल है और इसका मतलब है नई शुरुआत और नए रिश्तों और लक्ष्यों का समय। प्यारे जाह्नवी और ईशान, आप फिल्म जगत में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आप इस साल में अपनी फिल्म के प्रचार से लेकर कई नई चीजों को देखेंगे। इसमें आप लोकप्रियता से लेकर असफलता की सीख भी हासिल करेंगे। 
 
अपने मेंटॉर से इस प्यारे खत के बाद जाह्नवी और ईशान वाकई काफी मोटिवेट हुए होंगे। दिल्म 'धड़क' 6 जुलाई 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितेश देशमुख का बायको जेनेलिया के लिए प्यार