Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तलाकशुदा साउथ स्टार संग जुड़ा मृणाल ठाकुर का नाम, एक्ट्रेस बोलीं- पहले ही बात करके खराब नहीं करना चाहती...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mrunal Thakur

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 अगस्त 2025 (11:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मृणाल का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जुड़ रहा है। धनुष का अप्रैल 2024 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से तलाक हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। धनुष हाल ही में मृणाल ठाकुर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। 
 
सोशल मीडिया पर धनुष और मृणाल का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में धनुष और मृणाल एक दूसरे का हाथ थामे एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं मृणाल धनुष की बहनों को सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर रही हैं। इसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें छाई हुई है। 
 
धनुष संग डेटिंग रूमर्स के बीच मृणाल ठाकुर ने इंस्टेंट बॉलीवुड संग बात करते हुए अपनी चीजे छुपाकर रखने की बात की है। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर को लेकर बहुत सोच-समझकर फैसला लेने में विश्वास रखती हैं। 
 
मृणाल ने कहा, उन्हें अभी अपने करियर में बहुत कुछ करना है। बहुत से काम ऐसे हैं, जिन पर उन्होंने अभी तक काम नहीं किया है। लेकिन, उन चीजों के बारे में तभी बात करेंगी जब वो उन्हें सच में करेंगी। वो उन चीजों पर पहले ही बात करके उनको खराब नहीं करना चाहती हैं। 
 
बता दें कि बीते कुछ समय से धनुष और मृणाल कई इवेंट में साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में धनुष मृणाल की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे। इससे पहले मृणाल, धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क' की पार्टी में नजर आई थीं। 
 
धनुष की पहली शादी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। 2024 में धनुष और ऐश्वर्या ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे यत्र और लिंगा हैं। धनुष और ऐश्वर्या अपने बच्चों की पर‍वरिश मिल कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 साल की उम्र में ही आदित्य नारायण ने शुरू कर दिया था गाना