Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2019 में आएगी धूम 4

हमें फॉलो करें 2019 में आएगी धूम 4
वर्ष 2004 में यश राज फिल्म्स ने धूम नामक फिल्म बनाई थी। युवाओं को ध्यान में रख कर बनाई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। सफलता के बाद इसे फ्रेंचाइज में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया। दो वर्ष बाद ही बड़े सितारों के साथ धूम 2 (2006) बनाई गई। इस बार और ज्यादा सफलता मिली। 
धूम 3 वर्ष 2013 में प्रदर्शित हुई। यानी धूम 2 और धूम 3 के बीच सात वर्षों का फासला रखा गया। इस बार आमिर खान जैसे सितारे को फिल्म से जोड़ा गया। धूम 3 की सफलता ऐतिहासिक रही। 
 
धूम 3 के बाद से ही धूम 4 की चर्चा चल रही है। मनगढ़ंत खबरें बनाई गईं। कहा गया कि फलां सितारा इस फिल्म में काम कर रहा है। कभी सलमान तो कभी शाहरुख, लेकिन ये सिर्फ अनुमान ही साबित हुए। 

 
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि धूम 4 जरूर बनेगी। देरी जानबूझ कर की जा रही है। यश राज फिल्म्स वाले नहीं चाहते कि इस सीरिज की फिल्में जल्दी-जल्दी बनाई जाए। वे चाहते हैं कि लोग इंतजार करें ताकि फिल्म के सफल होने के अवसर बढ़ जाए। दो धूम सीरिज में वे 6 से 7 वर्ष का अंतराल रखना चाहते हैं। 
 
धूम 4 वर्ष 2019 या 2020 में आएगी। तैयारियां चल रही हैं। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस बेहद अहम होते हैं। हर बार कुछ नया दिखाना होता है। परफेक्शन में वक्त लगता है। 
 
2018 या इस वर्ष के अंत तक फिल्म की स्टारकास्ट घोषित कर दी जाए। 2019 के अंत तक धूम 4 रिलीज हो सकती है। फिलहाल तो धूम सीरिज के फैंस को इंतजार करना होगा। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी अगली फिल्म को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा