Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन

हमें फॉलो करें डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन
, रविवार, 1 दिसंबर 2019 (10:23 IST)
मुंबई। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वे 80 साल की थी।
 
बेट्टी कपाड़ियां काफी समय से बीमार थीं और इसके चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिंपल ने भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया था।
 
नानी बेट्टी कपाड़िया की मौत के बाद ट्व‍िंकल और अक्षय के अलावा करण और बाकी फैमिली मेंबर्स उनके अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचें।
 
कुछ दिनों पहले बेट्टी का 80वां बर्थडे मनाया गया था। ट्विंकल खन्ना ने नानी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइगर श्रॉफ ने रीक्रिएट किया हॉलीवुड फिल्म 'मेट्रिक्स' का आइकॉनिक एक्शन सीन, वायरल हुआ वीडियो