Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर 'वंदे मातरम' और 'पटना से पाकिस्तान 2' को बनाने की घोषणा

हमें फॉलो करें दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर 'वंदे मातरम' और 'पटना से पाकिस्तान 2' को बनाने की घोषणा
हाल ही में फ़िल्मकार अनंजय रघुराज ने अपनी दो नई फ़िल्म बनाने की घोषणा की है। इनकी फ़िल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीद रहती है क्योंकि ये लीक से हट कर फ़िल्म बनाने की कोशिश करते हैं। ' पटना से पाकिस्तान' की सफलता के बाद एक बार फिर अनंजय रघुराज ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ "वंदे मातरम" और "पटना से पाकिस्तान 2" बनाने जा रहे हैं। 
 
ज्ञात हो की सन 2014 के पहले भोजपुरी सिनेमा जगत बदहाली के दौर से गुजर रहा था। उसी समय अनन्या क्रॉफ्ट एंड व़िज़न्ज़ के प्रोपराइटर अनंजय रघुराज ने दिनेश लाल यादव को लेकर एक फ़िल्म बनाने का फैसला किया जिसका नाम था पटना से पाकिस्तान। फ़िल्म बनने के बाद मार्च 2015 में रिलीज हुई थी।

ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल तो साबित हुई ही थी साथ ही इस फ़िल्म ने एक नया ट्रेंड भी सेट कर दिया। इस फ़िल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जान फूंक दी। फिर उसके बाद तो मानिए जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री में पाकिस्तान टाइटल को लेकर फ़िल्म बनाने की होड़ सी मच गई। 

webdunia

 
कुछ अलग करने की सोच रखने वाले अनंजय रघुराज ने सन 2017 में एक और फ़िल्म बनाई थी खेसारी लाल यादव को लेकर। फ़िल्म का नाम था 'मेहंदी लगा के रखना'। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट और प्रजेंटेशन इस प्रकार था की इस फ़िल्म को सभी वर्ग के दर्शकों ने सर आँखों पर लिया जिसके फलस्वरूप फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 
अब फिर अनन्या क्रॉफ्ट एंड व़िज़न्ज़ के प्रोपराइटर अनंजय रघुराज और त्रिमूर्ति एंटरटेनमेंट मीडिया (रजनीश सिंह) ने अपनी दो बहुचर्चित फ़िल्मों 'वंदे मातरम' और 'पटना से पाकिस्तान 2 ' के लिए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को अनुबंधित किया है।
 
फ़िल्म 'वंदे मातरम' के निर्देशन की कमान रजनीश मिश्रा को दी गई है। रजनीश मिश्रा 'मेहंदी लगा के रखना' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'वंदे मातरम' भोजपुरी की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जो इंटरनैशनल स्पोर्ट्स पर आधारित है। यह एक मोटिवेशनल स्टोरी है जिसके तहत यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कोई भी समाज में गलत काम करने वाले व्यक्ति को जब यह एहसास होता है कि वह जिस देश में रहता है उसके प्रति उसके कुछ जिम्मेदारियां हैं तो फिर कैसे वह देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता है। 
 
वहीं पटना से पाकिस्तान 2 का निर्देशन संतोष मिश्रा करेंगे जबकि संगीत रजनीश मिश्रा का रहेगा। पटना से पाकिस्तान 2 की कहानी पटना से पाकिस्तान के पहले भाग को ही आगे बढ़ाएगी। दोनों फिल्मों को कुमकुम फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 12 का पहला एपिसोड हुआ मिस? तो यहां है पूरी जानकारी