Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम में बताया अब कैसी है कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हालत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dipika Kakar health update

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 जून 2025 (14:46 IST)
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन‍ दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों दीपिका के पति ने बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर हो गया है। इसके बाद दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। 
 
दीपिका कक्कड़ को कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। शोएब लगातार दीपिका की हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर कर रहे हैं। बीते दिन शोएब ने बताया कि दीपिका की एक लंबी सर्जरी होने वाली है। 
 
webdunia
वहीं अब शोएब इब्राहिम ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके दीपिका की सर्जरी का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की सर्जरी 14 घंटे तक चली। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। 
 
उन्होंने लिखा, सभी को हाय, मुझे माफ कीजिएगा मैं कल रात को आप लोगों को अपडेट नहीं दे पाया। ये बहुत लंबी सर्जरी थी। वो 14 घंटों तक ओटी में थीं। मगर सब ठीक रहा। दीपी अभी आईसीयू में हैं क्योंकि उन्हें थोड़ा दर्द है लेकिन वो स्टेबल हैं। 
 
webdunia
उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए लिखा, आप सभी को प्यार, प्रेयर और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। ये बहुत मायने रखता है, जब वो आईसीयू से बाहर आ जाएगी तो मैं आप सभी को अपडेट दूंगा। एक बार फिर शुक्रिया। अपनी प्रार्थनाओं में उसे रखना।
 
बता दें कि दीपिका की सर्जरी में देरी होती जा रही थी। इसकी वजह एक्ट्रेस की छाती में गंभीर जमाव और सर्दी-खांसी थी। शोएब ने बताया था कि डॉक्टरों उन्हें इंतजार करने की सलाह दी क्योंकि इस हालत में सर्जरी जोखिम भरी हो सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए टीवी एक्टर को कर दिया गया फिल्म में रिप्लेस, सिद्धार्थ निगम की मां का खुलासा