Publish Date: Sun, 24 May 2020 (06:36 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2020 (17:21 IST)
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। किसी को शूटिंग की याद आ रही है, किसी को दोस्तों की, तो किसी को बीच की। सेलेब्स अपनी थ्रोबेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपने वैकेशन के दिनों को बहुत मिस कर रही हैं।
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक वैकेशन तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मोनोकिनी पहने समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं। दिशा ने मल्टी कलर की मोनोकनी पहनी हुई है। दिशा के आसपास बीच कोई नज़र नहीं आ रहा है।
खुले हुए बाल और आखों पर स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए दिशा पाटनी इस तस्वीर में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। दिशा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है औ फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के 34 मिलियन फॉलोअर्स हैं।