Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिव्या दत्ता का आया 51 हजार रुपए का बिजली बिल, एक्ट्रेस बोलीं- शगुन देना है क्या?

हमें फॉलो करें दिव्या दत्ता का आया 51 हजार रुपए का बिजली बिल, एक्ट्रेस बोलीं- शगुन देना है क्या?
, सोमवार, 27 जुलाई 2020 (10:31 IST)
कोरोना वायरस के बीच मुंबई में इस समय बिजली का बिल भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान है। लॉकडाउन के दौरान पिछले महीने कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में बिजली के बिल का मुद्दा उठाया था।

 
अब ताजा मामला एक्ट्रेस ‍दिव्या दत्ता के घर का है। उनका इस महीने का बिजली बिल 51,000 रुपए आया है, जिससे वह काफी हैरान हैं। दिव्या ने बिजली कंपनी को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कंपनी से कहा जल्द से जल्द उनकी इस समयस्या का समाधान किया जाए।
 
दिव्या ने ट्वीट किया, 'डियर टाटा पॉवर.. ये क्या हो रहा है। एक महीने का बिल 51,000 रुपए.. शगुन देना है क्या लॉकडाउन का। कृपया इसे ठीक करें।' दिव्या के इस ट्वीट पर बिजली कंपनी का भी जवाब आया है। उन्होंने दिव्या से उनकी डिटेल्स मांगी और उनके समस्या को सुलझाने की बात कही।
 
बता दें कि इससे पहले तापसी पन्नू, रेणुका सहाने, अरशद वारसी, ऋचा चड्ढा, सोहा अली खान, नेहा धूपिया समेत कई सितारे बिल ज्यादा आने की शिकायत कर चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साउथ एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो पोस्ट कर बोलीं- बहुत ज्यादा तनाव में हूं