Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस प्रियंका सिंह बनीं मां, यह रखा बेटी का नाम

हमें फॉलो करें 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस प्रियंका सिंह बनीं मां, यह रखा बेटी का नाम

WD Entertainment Desk

, रविवार, 24 सितम्बर 2023 (11:26 IST)
Priyanka Singh becomes mother: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। प्रियंका ने 6 सितंबर को बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसका खुलासा अब किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी को जन्म देने के दौरान उन्हें दर्द का एहसास ही नहीं हुआ।
 
'ईटाइम्स' के साथ बात करते हुए प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पहले बेबी को जन्म देने के लिए सर्जरी करवाई थी। उनकी बेटी जिस दिन पैदा हुई, उस दिन जन्माष्टमी थी। वह जीवन के इस नए सफर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 
 
प्रियंका ने अपने बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया कि बेटी का नामकरण भी हो गया है। उसे घर पर तो राधिका ही बुलाया जाता है। मगर पेपर्स में उसका नाम 'व्रामिका' रखा गया है। 
 
अपने प्रोफेशनल फ्रंट की बात करते हुए प्रियंका ने कहा, उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। हालांकि, इस समय उनकी प्राथमिकताएं थोड़ी बदल गई हैं और वह अपनी बच्ची की देखभाल करने के प्रति अधिक इच्छुक हैं। मैं बेटी को अपना सारा समय और अटेंशन देना चाहती हूं। एक नए पैरेंट के रूप में मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। मेरी मां और सास दोनों मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं।
 
प्रियंका सिंह टीवी सीरियल 'मेरी भाभी', 'बड़ी देवरानी', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'तेनाली राम' व 'दीया और बाती हम' में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिशा पाटनी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का