Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पठान के गाने बेशरम रंग में शाहरुख ने पहनी 8 हजार की शर्ट और 1.10 लाख के जूते

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pathaan
, मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (15:21 IST)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गाना 'बेशरम रंग' लोकप्रिय हो रहा है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका के जो लुक्स और कॉस्ट्यूम्स हैं उनकी भी खूब चर्चा हो रही है। 
 
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने ग्रीन कलर की जो प्रिंटेड शर्ट पहनी है उसकी कीमत 8 हजार रुपये है। शाहरुख के गॉगल की कीमत 41 हजार रुपये है। 
 
लेकिन सबसे महंगे किंग खान के जूते हैं। इन स्नीकर्स की कीमत एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है। संभव है कि ये सारी चीजें अब फैशन में आ जाए। 
 
जहां एक ओर युवा इस गीत को पसंद कर रहे हैं वहीं विरोध के स्वर भी लगातार उभर रहे हैं। लोगों को दीपिका की बिकिनी के रंग पर आपत्ति है और इसको लेकर विरोध भी हो रहा है और शिकायत भी दर्ज हो रही है। 
 
क्या दीपिका के कॉस्ट्यूम का रंग बदला जाएगा? संभव है कि फिल्म के मेकर्स इस पर विचार कर रहे हों? शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस मूवी के डायरेक्टर सिद्‍धार्थ आनंद हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुत्ते का रोमांचक, रॉ और इंटेंस ट्रेलर, अर्जुन कपूर कह रहे हैं- सबके सब कुत्ते है साले