Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लता मंगेशकर, बप्पी, केके सहित कई दिग्गजों को ले गया 2022 का साल, बॉलीवुड पर टूटा दु:खों का पहाड़

हमें फॉलो करें लता मंगेशकर, बप्पी, केके सहित कई दिग्गजों को ले गया 2022 का साल, बॉलीवुड पर टूटा दु:खों का पहाड़

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (19:06 IST)
बॉलीवुड के लिए वर्ष 2022 खास नहीं रहा। कई सेलिब्रिटीज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीत जगत पर तो मानो दु:खों का पहाड़ टूट गया। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रही। बप्पी लाहिरी, भूपेन्द्र, पंडित शिव कुमार शर्मा, केके सहित कई दिग्गज नहीं रहे। 
 
  • 16 जनवरी 2022 : गीतकार इब्राहिम अश्क का 70 साल की आयु में कोरोना के कारण मुंबई में निधन। मंदसौर में जन्मे इब्राहिम अश्क ने कहो ना प्यार है, कृष, वेलकम, आप मुझे अच्छे लगने लगे जैसी फिल्मों में गीत लिखे थे।
  • 17 जनवरी 2022 : 83 वर्ष की आयु में पंडित बिरजू महाराज का निधन।
  • 20 जनवरी 2022 : अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन। अमिताभ, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सलमान खान जैसे कलाकारों के साथ किया था काम।
  • 2 फरवरी 2022 : अभिनेता अमिताभ दयाल का 51 वर्ष की उम्र में निधन। 
  • 2 फरवरी 2022 : अभिनेता रमेश देव का निधन। 285 हिंदी और 190 मराठी फिल्मों में किया था काम। फिल्म, वृत्तचित्र, टीवी धारावाहिक का भी किया था निर्देशन। 
  • 6 फरवरी 2022 : लता मंगेशकर का सुबह 8.12 मिनट पर मुंबई स्थित अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार 6 फरवरी को शाम 6.30 को मुंबई में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, रणबीर कपूर सहित कई हस्तियां थीं मौजूद।
  • 8 फरवरी 2022 : बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाकर लोकप्रिय होने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की आयु में निधन। 
  • 11 फरवरी 2022 : फिल्म निर्माता-निर्देशक रवि टंडन का 86 वर्ष की आयु में निधन। मजबूर, खेलखेल में, वक्त की दीवार, खुद्दार, नज़राना जैसी फिल्में की थी निर्देशित। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के थे पिता। 
  • 15 फरवरी 2022 : संगीतकार बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। 
  • 15 फरवरी 2022 : गायिका संध्या मुखर्जी का 90 वर्ष की आयु में निधन। 
  • 20 मार्च 2022 : फिल्म 'गली बॉय' (2019) का हिस्सा रहे रैपर धर्मेश परमार का 20 मार्च को निधन। वे 24 वर्ष के थे।
  • 7 अप्रैल 2022 : गीतकार माया गोविंद का बीमारी के कारण 80 वर्ष की आयु में निधन। फिल्म और टीवी धारावाहिक के लिए लिखे थे गाने जिनमें से कई रहे थे सुपरहिट।
  • 10 अप्रैल 2022 : एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का 63 वर्ष की आयु में निधन।
  • 20 अप्रैल 2022 : मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक टी.रामाराव का निधन। 83 वर्षीय टी. रामाराव ने 34 साल के करियर में 70 से ज्यादा हिंदी और तेलुगु फिल्में बनाई थीं।
  • 28 अप्रैल 2022 : अभिनेता सलीम गौस का 70 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन। हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलगु और अंग्रेजी फिल्मों में किया था काम। श्याम बेनेगल की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में आए थे नजर।
  • 30 अप्रैल 2022 : पॉप सिंगर ताज उर्फ तरसेम सिंह सैनी का 54 वर्ष की आयु में निधन। 90 के दशक में थे मशहूर। अलबम 'हिट द डेक' से मिली थी प्रसिद्धी।
  • 7 मई 2022 : केजीएफ 2 फेम एक्टर मोहन जुनेजा का बंगलुरु के अस्पताल में निधन।
  • 10 मई 2022 : संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन। हरी प्रसाद चौरसिया के साथ मिल कर 'शिवहरी' नाम से 8 हिंदी फिल्मों में दिया था संगीत। सिलसिला, चांदनी, फासले, लम्हें, डर के गाने रहे थे सुपरहिट।
  • 22 मई 2022 : फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज़ का 74 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। मुशीरभाई आलम के साथ मिल कर मुशीर-रियाज़ के नाम से मेहबूबा (1976), अपने पराए (1980), शक्ति (1982), विरासत (1997) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की। 
  • 31 मई 2022 : गायक केके का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन। परफॉर्म करने के बाद तबीयत हुई खराब। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। 
  • 18 जुलाई 2022 : गायक-संगीतकार भूपेंद्र सिंह का 82 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, हकीकत जैसी कई फिल्मों के लिए हिट गीत उन्होंने गाए। 
  • 23 जुलाई 2022 : टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का 41 वर्ष की आयु में निधन। क्रिकेट खेलते समय वे गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया।  
  • 29 जुलाई 2022 : हिंदी तथा गुजराती फिल्म और टीवी अभिनेता रसिक दवे का 65 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। वे किडनी से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
  • 3 अगस्त 2022 : अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का दिल का दौरा पढ़ने से लखनऊ में निधन। अशोक, बंटी और बबली, कृष, रेडी, कोई मिल गया जैसी कई हिंदी फिल्मों में किया था काम। 
  • 19 अगस्त 2022 : फिल्म निर्माता केसी शर्मा का 86 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन। उन्होंने तहलका, जवाब, पुलिस वाला गुंडा और जीनियस जैसी फिल्में की थीं प्रोड्यूस।
  • 25 अगस्त 2022 : फिल्म निर्माता-निर्देशक-गीतकार सावन कुमार टाक का मुंबई में निधन। 26 अगस्त को मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार। 86 वर्षीय सावन ने हवस (1974), साजन बिना सुहागन (1978), सौतन (1983), प्यार की जीत (1987), सनम बेवफा (1991) जैसी फिल्में बनाई थीं।
  • 27 अगस्त 2022 : लेखक राजू सैगल का मुंबई में निधन। उन्होंने हम से बढ़कर कौन, दूसरा आदमी, आ अब लौट चलें, कुछ खट्टी कुछ मीठी, जो बोले सो निहाल, जय वीरू जैसी फिल्मों में लेखन/सहलेखन किया था। 
  • 13 सितम्बर 2022 : लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का 47 वर्ष की आयु में निधन। 'जिज्ञासा' और 'पांच घंटे में पांच करोड़' जैसी फिल्मों के अलावा वेबसीरिज 'कविता भाभी' का किया था निर्देशन। 
  • 19 सितम्बर 2022 : अभिनेता दुर्गेश कुमार का हार्ट अटैक से निधन। 'दिल्ली क्राइम 2' वेबसीरिज में आए थे नजर।
  • 20 सितम्बर 2022 : अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन। वे अभिनेता अशोक कुमार की बेटी और अभिनेत्री अनुराधा पटेल की मां थीं। उन्होंने 'दमन', 'हजार चौरासी की मां' जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया था।
  • 21 सितम्बर 2022 : अभिनेता और स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में थे भर्ती।  

  • 7 अक्टूबर 2022 : अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। न्यूरोमस्कुलर बीमारी से थे पीड़ित। नीम का पेड़ चाणक्य, देख भाई देख, शक्तिमान जैसे टीवी धारावाहिक और यलगार, राजू बन गया जेंटलमैन, लग रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, बर्फी, लाल सिंह चड्ढा जैसी कई फिल्मों में किया अभिनय।
  • 9 अक्टूबर 2022 : 'छेल्लो शो' के बाल कलाकार राहुल कोली का कैंसर के कारण 10 वर्ष की उम्र में अहमदाबाद में निधन।
  • 15 अक्टूबर 2022 : संगीतकार सपन सेनगुप्ता (सपन-जगमोहन वाले) का 90 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। हिंदी के अलावा बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी फिल्मों में भी दिया था संगीत। बेगाना (1963) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उनके गीतों में जो आज भी लोकप्रिय हैं, फिर वही भूली सी याद आई है (बेगाना), उल्फत में जमाने की (कॉल गर्ल), मैं तो हर मोड पर (चेतना), तेरी तलाश में (तेरी तलाश में), सैय्यन के गांव में (सज्जो रानी) मेरा जीवन कुछ काम न आया (मेरा जीवन) और तुम्हारी रहनुमा हो (दो रहा)। 
  • 15 अक्टूबर 2022 : अभिनेता जीतेन्द्र शास्त्री का निधन। 'ब्लैक फ्राइडे', 'लज्जा', 'चरस', 'दौड़' जैसी कई फिल्मों में किया काम।
      
  • 16 अक्टूबर 2022 : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (29 वर्ष)  ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का', 'रक्षाबंधन' जैसे टीवी धारावाहिक कर चुकी थीं। 
  • 25 अक्टूबर 2022 : निर्माता-निर्देशक शिव कुमार का मुंबई में 83 वर्ष की आयु में निधन। उम्र से संबंधित बीमारियों से थे पीड़ित। मिट्टी और सोना, फर्स्ट लव लेटर, बेनाम, बद नसीब, बे आबरू, बेगुनाह, इंतकाम की आग जैसी फिल्में की थी निर्देशित। वे विनोद खन्ना को बतौर हीरो साइन करने वाले पहले निर्देशक थे। विंदू दारा सिंह को भी 'करण' फिल्म से किया था लांच।
  • 26 अक्टूबर 2022 : निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का 82 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अस्पताल में निधन। उन्होंने थोड़ी सी बेवफाई, बुलंदील सूर्या, आहिस्ता आहिस्ता, झूठा सच, लव 86, निश्चय, गॉड एंड गन, पुलिस पब्लिक, तरकीब जैसी फिल्म की थी निर्देशित।

  • 10 नवम्बर 2022 : निर्माता-निर्देशक-लेखक राकेश कुमार का 81 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। वे कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 'खून पसीना, 'दो और दो पांच', 'मिस्टर नटवरलाल', 'याराना', 'जॉनी आई लव यू', 'कमांडर', 'सूर्यवंशी' (1992) जैसी फिल्में निर्देशित की थी।
  • 11 नवम्बर 2022 : टेलीविजन एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 वर्ष की उम्र में निधन। जिम में वर्कआउट के दौरान आया हॉट अटैक। कुसुम, वारिस, सूर्यपूत्र कर्ण, कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शो में किया था अभिनय।
  • 18 नवम्बर 2022 : अभिनेत्री और टीवी शो होस्ट तबस्सुम (78 वर्ष) का मुंबई स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में कार्डियक अरैस्ट के कारण निधन। बाल कलाकार के रूप में तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया। 1972 से 1993 तक दूरदर्शन पर तबस्सुम का टीवी शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' खूब लोकप्रिय रहा। 1985 में तबस्सुम ने 'तुम पर हम कुर्बान' नामक फिल्म निर्देशित भी की थी।
  • 24 नवम्बर 2022 : फिल्म निर्माता सुरेश जिंदल (80 वर्ष) का दिल्ली में बीमारी के कारण निधन। 'रजनीगंधा', 'कथा' और 'शतरंज के खिलाड़ी' जैसी फिल्म उन्होंने प्रोड्यूस की थी।
  • 26 नवम्बर 2022 : अभिनेता विक्रम गोखले (77 वर्ष) को पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में मल्टीपल ऑर्गन फैल्योअर के कारण निधन। कई हिंदी और मराठी फिल्मों में किया अभिनय। फिल्म 'आघात' (2010) का किया था निर्देशन।
  • 22 दिसम्बर 2022 : फिल्म निर्माता सुदेश गुप्ता का 88 वर्ष की आयु में पुणे में निधन। उन्होंने 'नया दौर' (ऋषि कपूर) नामक फिल्म की थी प्रोड्यूस। मुक्ता आर्ट्स के थे जनरल मैनेजर। 
  • 23 दिसम्बर 2022 : अभिनेत्री रजिता कोचर (70 वर्ष) का मुंबई में निधन। तंत्र, कवच, कहानी घर घर की जैसे टीवी शो और फिल्मों में किया था अभिनय।
  • 24 दिसम्बर 2022 : एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (20 वर्ष) ने टीवी शो 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगा कर मुंबई में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसम्बर को होगा।  
  • 29 दिसम्बर 2022 : फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन। 3 दिसम्बर को  उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। नितिन ने बोल राधा बोल, लाड़ला, यमला पगला दीवाना, आर्मी, शूल, चल मेरे भाई, महासंग्राम, इंसाफ, अधर्म, बागी, ईना मीना डिका, टैंगो चार्ली जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोमांटिक वीडियो शेयर करके सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सनाल गोनी को बर्थडे किया विश, रितिक ने दिया ऐसा रिएक्शन