Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोमांटिक वीडियो शेयर करके सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सनाल गोनी को बर्थडे किया विश, रितिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोमांटिक वीडियो शेयर करके सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सनाल गोनी को बर्थडे किया विश, रितिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (17:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रितिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। रितिक रोशन जहां सबा आजाद को डेट कर रहे हैं वहीं सुजैन खान इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुजैन ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में विश किया है। 

 
सुजैन खान ने अर्सलान गोनी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों आउटिंग और वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुजैन ने एक खास पोस्ट भी लिखा है।
 
सुजैन खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव… आप सबसे अविश्वसनीय इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं। आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं। मैं जो कुछ भी करती हूं...आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं। यहां से समय के अंत तक.. और आगे... हम इस जीवन को बनाने वाले हैं।' 
 
सुजैन की पोस्ट पर अर्सलान गोनी ने कमेंट किया, 'थैंक यू माय डार्लिंग लव।' वहीं सुजैन के एक्स हसबेंड रितिक रोशन ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अर्सनाल को जन्मदिन की बधाई दी है। 
 
बता दें‍ कि सुजैन खान और रितिक रोशन साल 2014 में अलग हो गए थे। रितिक और सुजैन के बेटे रेहान रोशन और रिदान रोशन है। सुजैन और अर्सलान करीब दो साल से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनीमून के लिए सिर्फ इस जगह चले जाएं, और कहीं जाने की जरूत नहीं