मलाइका अरोरा के बेटे अरहान खान इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस पॉडकास्ट को अरहान और उनके दो दोस्त होस्ट करते हैं। इस बार अरहान के पॉडकास्ट के गेस्ट उनके चाचा सुपरस्टार सलमान खान बने हैं।
सलमान खान ने पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। वह अपने भतीजे को सलाह देते हुए भी नजर आए। भाईजान ने अरहान और उनके दोस्तों को हिंदी ना बोलने के लिए फटकार भी लगाई। सलमान खान का यह एपिसोड 2024 में शूट हुआ था, लेकिन रिलीज अब हुआ है।
पॉडकास्ट में सलमान खान अपने भतीजे अरहान और उनके दोस्तों को हिंदी बोलने के लिए टोकते नजर आरहे हैं। जब सभी अंग्रेजी में बात कर रहे थे, तब सलमान ने कह, 'पहले तो आप हिंदी में बात करो।' इसपर अरहान हंसते हुए बताते हैं कि उनके दोस्तों को हिंदी ठीक से नहीं आती।
अरहान का एक दोस्त कहता है, 'हिंदी बहुत खराब है।' इसके बाद सलमान मजाक में कहते हैं, 'अब से हिंदी में बात करना और मैं इसे सही कर दूंगा।' अरहान हंसते हुए बताते हैं कि उन्हें हिंदी की क्लास मिल रही है। फिर वे कहते हैं कि अब भाषा की बंदिश होने जा रही है।
इस पर सलमान उन्हें डांटते हुए कहते हैं, आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए कि आप हिंदी नहीं जानते। आपको उन दर्शकों को ध्यान में रखना चाहिए, जो पूरी तरह से हिंदी बोलते हैं। लेकिन आप यह अपने लिए कर रहे हैं, है न, और किसी को दिखाने के लिए नहीं?
सलमान अरहान से पूछते हैं, 'क्या आप इससे (पॉडकास्ट से) पैसा कमाएंगे?' इसके बाद सलमान अपने भतीजे और उनके दोस्तों को उनके करियर पर भी सलाह देते हैं।