Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस दिन रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स', एकता कपूर ने दी जानकारी

हमें फॉलो करें इस दिन रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स', एकता कपूर ने दी जानकारी
, गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (14:24 IST)
साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल अनाउंस कर दिया गया है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म का नाम 'एक विलेन रिटर्न्स' होगा। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर एकता कपूर और भूषण कुमार है।

 
फिल्म की रिलीज डेट के साथ पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स आज से ठीक एक साल के बाद यानि की 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। एकता कपूर ने सोशल मीडिया में एक पोस्टर के साथ फिल्म का अपडेट शेयर किया।
 
सीक्वल के एनाउंसमेंट पोस्टर पर किसी कलाकार का नाम या चेहरा ना दिखाते हुए सिर्फ़ एक स्माइली को कुटिल मुस्कान के साथ दिखाया गया है। इस पर लिखा है- '365 दिनों में एक विलेन की वापसी होगी। एकता ने ट्वीट में लिखा, 'ऐ विलेन। कहानी फिर करें शुरू? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स।'
 
बता दें कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। बीते दिनों में फिल्म में काफी बदलाव किया गया है। इस सीक्वल के लिए पहले आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। 2014 में आई 'एक विलेन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीरा राजपूत ने बिकिनी पहन ढाया कहर, हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल