Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकता कपूर ने धूमधाम से मनाया बेटे रवि का पहला जन्मदिन, पहली बार दिखा चेहरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें एकता कपूर
, सोमवार, 27 जनवरी 2020 (16:44 IST)
टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे रवि कपूर 27 जनवरी को एक साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर एकता कपूर ने अपने बेटे का चेहरा मीडिया को दिखाया है।
एकता कपूर ने रवि का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रवि कपूर के जन्मदिन पर रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टारकिड्स पहुंचे। 
 
एकता कपूर के भाई और रवि कपूर के मामा तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ पहुंचीं। वहीं रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया और दोनों बेटों राहिल और रियान संग नजर आए। 
 
आमतौर पर अपने बेटे को मीडिया के कैमरे से बचाती नजर आने वालीं एकता कपूर रवि को गोद में लेकर पहुंचीं। एकता ने बेटे को गोद में लेकर तस्वीरें भी खिचवाईं। एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। 
 
बता दें कि एकता ने रवि के सालभर का होने के बाद उसका चेहरा दिखाया है। अब तक एकता जब भी बेटे की फोटो शेयर करती थीं तो वह चेहरा हमेशा छिपाती थीं। लेकिन अब बेटे के बर्थडे पर उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी सभी को दिखा दिया है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sejal Sharma की आत्महत्या पर मां ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- डिप्रेशन में नहीं थी मेरी बेटी