Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार एकता कपूर, अलग-अलग शैली में 15 से अधिक शो करेंगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ekta Kapoor
, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (15:28 IST)
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने रचनात्मक रूप से लॉकडाउन का सबसे अधिक लाभ उठाया है क्योंकि 'कंटेंट क्वीन' हर महीने अपने प्रॉजेक्ट्स रिलीज कर रही हैं। सभी जनसांख्यिकी की मांगों को ध्यान में रखते हुए, एकता आगामी सीजन या पूरी तरह से नए प्रॉजेक्ट्स के लिए कुछ नई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। लगभग 15 नए शो के रिलीज़ के साथ जिसमें मौजूदा शो के नए सीजन भी शामिल है, एकता ने एक बार फिर अपना दमखम साबित कर दिया है।

 
एक सूत्र ने साझा किया, उपभोक्ता की मांगों को पूरा करने में सक्षम होने के लिए एकता लॉकडाउन के दौरान बहुत सी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। वह आगामी महीनों में विभिन्न शैलियों से 15 शो रिलीज करने के लिए तैयार है। इनमें से कुछ मौजूदा शो की फ्रैंचाइज़ी हैं, जैसे कि ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3, पंचबीट 2, देव डीडी सीजन 2 इत्यादि। जबकि नए शो में ममभाई, बिछु का खेल, डार्क 7 व्हाइट आदि शामिल होंगे।
 
webdunia
एकता कपूर की आगामी सूची में बेकाबी, हु इज योर डैडी सीजन 2, पौराशपुर, हैलोजी, अपहरण सीजन 2, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3, डॉ डोन, इश्कियापा, पंचबीट 2, हैशटैग, देव डीडी सीजन 2 जैसे कुछ सबसे सफल परियोजनाओं की फ्रेंचाइजी के नए एपिसोड शामिल है। जबकि उनके ब्रांड न्यू शो के तौर पर ममभाई, बिछु का खेल, डार्क 7 व्हाइट, एलएसडी, क्रैश, बैंग बैंग, मैरिड वुमन और कार्टेल दिखाए जाएंगे।
 
एकता के समग्र दृष्टिकोण ने उन्हें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर, रहस्य, कॉमेडी इत्यादि जैसी सभी शैली में शो देने में मदद की है। मौजूदा शो के नए सीज़न में कुछ अप्रत्याशित ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने मिलेंगे जो दर्शकों को अधिक उत्साहित कर देगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण बनीं भारत की सबसे भरोसेमंद महिला सेलिब्रिटी