Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पत्थरबाजी में घायल होने की खबर गलत, इमरान हाशमी ने कश्मीर के लोगों को बताया अच्छा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Emraan Hashmi
, मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (16:54 IST)
इमरान हाशमी के बारे में खबर आई थी कि कश्मीर में जब वे घूमने निकले तो कुछ लोगों ने उन पर पत्थरबाजी की और उन्हें घायल कर दिया। इमरान इस समय वहां पर फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
पत्थरबाजी में घायल होने की खबर से इमरान हाशमी के फैंस चिंतित हो गए इस कारण इमरान ने फौरन इस पर रिएक्ट किया। 
webdunia
 
इमरान हाशमी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर के लोग बहुत अच्छे हैं और तहे दिल से स्वागत करते हैं। श्रीनगर और पहलगाम में मेरा शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। पत्थरबाजी में मेरे घायल होने की खबर बिलकुल गलत है। 
 
इमरान के इस स्पष्टीकरण से फैंस ने राहत की सांस ली है। वैसे पहलगाम में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ पत्थरबाजी मामले में शिकायत दर्ज की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के MMS लीक होने के चर्चे हर तरफ, जानिए इसके पीछे का सच