शाहरुख खान ने कहा है कि फिल्म 'फैन' में निभाया किरदार उनकी फिल्म 'बाजीगर' और 'डर' में उनके निभाए किरदारों से अलग है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'फैन' में शाहरूख ने दोहरी भूमिका निभाई है। एक किरदार में शाहरुख सुपरस्टार जबकि दूसरे किरदार में फैन की भूमिका में नजर आएंगे।
चर्चा है कि फिल्म फैन में शाहरूख का निभाया किरदार उनकी फिल्मों 'डर' और 'बाजीगर' में निभाए गए किरादारों से मिलता-जुलता है, लेकिन शाहरूख ने इसका खंडन किया है।
शाहरूख खान ने कहा “कुछ लोगो का कहना है कि मैंने पिछले 25 साल से एक ही तरह का अभिनय किया है, लेकिन फिल्म फैन में मेरा निभाया किरदार काफी अलग है। निर्देशक मनीष शर्मा फिल्म में मेरे किरदार को लेकर काफी स्पष्ट थे। फिल्म की कहानी एक साधारण और मासूम लड़के की है, जो अपने पसंदीदा अभिनेता से मिलना चाहता है।”(वार्ता)