Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाभारत के एक सीन में भीष्म पितामह के पीछे नजर आया कूलर! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahabharata
, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (17:39 IST)
Photo Credit- Twitter
कोरोना लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर इन दिनों कई पुराने शोज फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। इनमें रामायण और महाभारत को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच, महाभारत का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भीष्म पितामह के पीछे एक कूलर नजर आ रहा है।

 
इस सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग खूब मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीरें शेयर करके मीम बना डाले। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- भीष्म पिताह एयर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं.. ओह भाई मारो मुझे मारो। 
 






लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। दरअसल, भीष्म पितामह के पीछे जिस चीज को लोग कूलर बता रहे हैं, वो कूलर नहीं बल्कि कुछ और है। जिसे लोग कूलर समझ रहे हैं, वो कूलर नहीं बल्कि एक पिलर है, जिसका डिजाइन कूलर की तरह नजर आ रहा है। 
 
बता दें कि इस वक्त रामायण और महाभारत टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज बन चुके हैं। 'महाभारत' के अलावा, 90 के दशक के सीरियल्स 'शक्तिमान', 'ब्योमकेश बख्शी', 'देख भाई देख' और 'साराभाई वर्सस साराभाई' भी टीवी पर वापसी कर चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाभारत की 'द्रौप‍दी' रूपा गांगुली पति से अलग होने के बाद 13 साल छोटे शख्स के साथ रही थीं लिवइन में