Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गौरी खान के जन्मदिन पर फराह खान ने की 'बेस्ट गिफ्ट मिलने की दुआ, बोलीं- मां जितनी ताकत किसी में नहीं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gauri Khan
, शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (12:26 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 51वां बर्थडे बेहद फीका रहने वाला है, क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होना है।

 
बॉलीवुड के कई सेलेब्स आर्यन खान के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। शाहरुख खान के परिवार से करीब से जुड़ी कोरियोग्राफर फराह खान ने भी आर्यन की रिहाई की दुआ की है। 
 
फराह खान ने गौरी खान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, एक मां जितनी ताकत किसी में नहीं है। माता-पिता की दुआएं पहाड़ों और समुद्र को भी हिला सकती हैं। सबसे मजबूत मां और महिला, जिनकी हिम्मत को मैंने पिछले कुछ हफ्तों में खुद देखा है, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। गौरी खान, आज आपको जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट मिलने की दुआ करती हूं।
 
बता दें कि आर्यन खान को कोर्ट ने ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आज आर्यन खान की जमानत की सुनवाई मुंबई के कोर्ट में होनी है।सभी कि निगाहें इसी तरफ टिकी है कि क्या आर्यन को आज बेल मिलेगी या जेल? शुक्रवार को 12:30 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। आर्यन खान की तरफ से वकील सतीश मानशिंदे केस लड़ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार अगर आर्यन खान की जमानत याचिका खा‍रिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड़ जेल ले जाया जाएगा। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या मां का बर्थडे घर पर मना पाएंगे आर्यन खान? आज होगी बेल पर सुनवाई