Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कराची टू नोएडा' की एक्ट्रेस फाइनल, यह मॉडल बनेंगी पर्दे पर सीमा हैदर!

हमें फॉलो करें Seema haidar

WD Entertainment Desk

, रविवार, 13 अगस्त 2023 (17:11 IST)
karachi to noida movie actress: अपने प्यार ‍सचिन के लिए पाकिस्तान से अपने चार बच्चों संग अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दोनों को पबजी खेलते हुए प्यार हुआ और इसके बाद सीमा अपने पति को छोड़कर भारत आ गईं।
 
भारत आते ही सीमा हैदर की किस्मत भी खुल गई है। उन्हें 6 लाख सालाना नौकरी, चुनाव लड़ने और फिल्म में काम करने का ऑफर मिल चुका है। वहीं प्रोड्यूसर अमित जानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर एक फिल्म 'कराची टू नोएडा' भी बनाने जा रहे हैं। 
 
बीते कुछ दिनों से इस फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहे थे। इस ऑडिशन में देशभर से एक्ट्रेसेस और मॉडल पहुंची थीं। खबरों के अनुसार मॉडल और एक्ट्रेस फरहीन फलक फिल्म में सीमा हैदर का रोल निभाने के लिए सिलेक्ट हो गई हैं। फरहीन पहली नजर में सीमा की डुप्लीकेट ही लगती हैं। 
 
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार फरहीन फलक इससे पहले सलमान खान की टाइगर जिंदा है' में एक्टिंग कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी एंकर का किरदार निभाया था। फिल्म में सचिन का किरदार कौन निभाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है। 
 
वहीं सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' बनने से पहले ही विवादों में भी आ गई है। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने मेकर्स को धमकी दी है। एमएनएस पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर ऐसे तमाशे बंद नहीं किए, तो राड़ा हो जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी सांसद ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बताया दुनिया में भारत का सबसे बड़ा राजदूत