Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईब्रो ही कटवा ली फातिमा ने

हमें फॉलो करें आईब्रो ही कटवा ली फातिमा ने
आमिर खान जिस भी फिल्म में काम करते हैं उसकी चर्चा हमेशा बहुत होती है। चाहे वो उनके काम को लेकर हो या लुक्स को लेकर। लेकिन इस बार उनकी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' अलग ही विषय से चर्चा में है। 
 
सभी जानते है फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिम सना शेख जैसे कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म में आमिर का लुक तो बहुत प्रचलित हुआ, वहीं अमिताभ बच्चन अभी इसे रिविल नहीं करना चाहते। 
 
अब फातिमा सना शेख के नए लुक ने चर्चाएं बटोरी हैं। फातिमा की यह दूसरी ही फिल्म है लेकिन काम को लेकर उनका डिवोशन देखने लायक है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। 

webdunia
 
फातिमा ने इस फिल्म के लिए अपनी एक आईब्रो कुर्बान कर दी। उनकी हालिया कुछ पिक्चर्स से पता लग रहा है कि फातिमा की एक आईब्रो थोड़ी सी कटी हुई है। 
 
फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्चर्स अपलोड किए थे। एक पिक्चर में वे आमिर और कैटरीना के साथ सेल्फी ले रही हैं। उसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है लाइफ ऑफ ठग्स। यानी ये उनके सेट का ही पिक्चर है। इसके अलावा उन्होंने एक और पिक्चर अपलोड किया है उसमें भी उनकी आईब्रो गायब है। 
 
फातिमा का इस लुक में भी कॉंफिडेंस देखने लायक है। इसके पहले दंगल में उन्होंने अपने बाल कटवाए थे। फातिमा के इसी डेडिकेशन को देखते हुए आमिर उन्हें अपनी फिल्मों में लेना पसंद करते हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है। आमिर, अमिताभ, कैटरीना के फैंस को फिल्म का बेस्ब्री से इंतज़ार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन को मैं भैया कहता हूं