Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 15 April 2025
webdunia

मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Famous Bollywood director passes away

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 मई 2024 (14:44 IST)
Photo Credit : Twitter
Sikander Bharti passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देक सिकंदर भारती का निधन हो गया है। उन्होंने 60 साल की उम्र में 24 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिकंदर भारती का अंतिम संस्कार 25 मई को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट पर किया गया।
 
सिकंदर भारती ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें घर का चिराग, जालिम, रुपए दस करोड़, भाई भाई, सैनिक और रंगीला जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 
 
सिकंदर भारती ने राजा, पुलिस वाला और दो फंटूश जैसी फिल्मों में काम भी किया। वह निर्देशक के साथ-साथ लेखक और गीतकार भी थे। सिकंदर भारती के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sikandar में खुद एक्शन सीक्वेंस करेंगे Salman Khan, जल्द शुरू होगी शूटिंग