Publish Date: Thu, 30 Dec 2021 (10:38 IST)
Updated Date: Thu, 30 Dec 2021 (10:39 IST)
मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से लंदन में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे।
विजय गलानी ने सलमान खान, अमृता सिंह और शीबा के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' (1992) और वीर को प्रोडयूस किया था। उन्होंने अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु स्टारर फिल्म अजनबी का भी निर्माण किया था।
इसके अलावा विजय गलानी ने मनीषा कोईराला की अचानक, जामवाल की 'द पावर' जैसी कई और फिल्मों का भी निर्माण किया था।