Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'आरआरआर' का दूसरा दिन?

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'आरआरआर' का दूसरा दिन?
, रविवार, 27 मार्च 2022 (11:29 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म को जबरदस्त‍ रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 223 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से आरआरआर भारतीय सिनेमा की नंबर वन ओपनर बनी।

 
वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। खबरों के अनुसार हिन्दी भाषा में फिल्म ने लगभग 24 से 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आरआरआर के हिन्दी वर्जन ने पहले दिन 20.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म के तेलुगु संस्करण ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए के करीब कलेक्शन किया है। फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीब 220 करोड़ रुपए हो गया है।
 
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म आरआरआर को देशभर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिन्दी, तमिल, मलयालम भाषा में डब की गई है। 
 
फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी फिल्म में अहम किरदार में हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लहंगा चोली पहनकर जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल