Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऋषि कपूर और इरफान खान पर टिप्पणी करना केआरके को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर

हमें फॉलो करें ऋषि कपूर और इरफान खान पर टिप्पणी करना केआरके को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर
, शुक्रवार, 22 मई 2020 (12:04 IST)
अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल राशिद खान (केआरके) को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा में FIR दर्ज हुई है।

 
युवा सेना के कोर कमेटी के एक सदस्य ने बुधवार को ये शिकायत दर्ज करवाई है। 30 अप्रैल को कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर बताया था कि ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा था, 'एक्टर को मरना नहीं चाहिए क्योंकि जल्द शराब की दुकानें खुल जाएंगी।' 
इसके पहले केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कोरोना कुछ फेमस लोगों को लिए बिना नहीं जाएगा। मैनें उनके नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि फिर लोग मुझे गालियां देने लगते हैं। लेकिन, मुझे पता था कि इरफान और ऋषि कपूर जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका है।'
 
खबरों के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने कमाल खान पर दोनों एक्टर्स के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण FIR दर्ज की है। कमाल के खिलाफ धारा 294 समेत IPC के अन्य सेक्शन में भी केस दर्ज किया है।' 
 
बता दें कि बीते  29 अप्रैल को इरफान खान का और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। इन दो दिग्गज एक्टर्स के चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोनी कपूर के घर काम करने वाले दो शख्स और निकले कोरोना पॉजिटिव, परिवार सुरक्षित