Publish Date: Sat, 22 Feb 2020 (06:39 IST)
Updated Date: Sat, 22 Feb 2020 (12:04 IST)
लंबे समय बाद ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई है जिसे बड़े बैनर ने बनाया हो। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म भूत में विक्की कौशल लीड रोल में हैं जो उरी के बाद जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था।
फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही है। वैसे भी हॉरर मूवी को दर्शक रिपोर्ट आने के बाद ही देखना पसंद करते हैं। पहले दिन का कलेक्शन 5.10 करोड़ रहा जो कि उम्मीद से कम है।
फिल्म को केवल मल्टीप्लेक्स में ही दर्शक मिले हैं। सिंगल स्क्रीन में फिल्म बहुत ही कमजोर रही है। जबकि पहले इसका उल्टा रहता था।
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। शनिवार और रविवार के कलेक्शन फिल्म के लिए बहुत अहम है।