Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'कलंक' का पहला दिन?

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'कलंक' का पहला दिन?
करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का पहले दिन प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। खासतौर पर मल्टीप्लेक्स में फिल्म ने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। महावीर जयंती की छुट्टी का भी फिल्म को अतिरिक्त लाभ मिला है। 
 
पहले दिन सुबह के शो में फिल्म ने औसत से बेहतर शुरुआत की थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते कलेक्शन बढ़ते चले गए। शाम और रात के शो में खासी भीड़ देखी गई। 
 
फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 150 करोड़ रुपये की इस फिल्म को अगले कुछ दिनों तक यही रफ्तार कायम रखना होगी तभी लागत वसूल हो पाएगी। 

webdunia

 
2019 में रिलीज फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए नंबर वन पर कलंक है। साथ ही यह वरुण धवन और आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। 
 
2019 की टॉप ओपनिंग डे फिल्में इस प्रकार हैं: 
1) कलंक : 21.60 करोड़ रुपये
2) केसरी : 21.06 करोड़ रुपये 
3) गली बॉय : 19.40 करोड़ रुपये 
4) टोटल धमाल : 16.50 करोड़ रुपये 
 
दर्शकों की प्रतिक्रिया 
जहां तक प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिक्स है। कुछ फिल्म समीक्षकों को यह पसंद आई है और कुछ को नापसंद। यही हाल दर्शकों का भी है। अगले 2-3 दिनों में पता चलेगा कि 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर कितना आगे तक जा सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार के बाद अब यह बॉलीवुड अभिनेता निभाएगा रजनीकांत की फिल्म में विलेन का रोल!