Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रीडा पिंटो ने बेबी बंप के फोटो के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की

Advertiesment
फ्रीडा पिंटो
स्लमडॉग मिलियनेयर से चर्चा में आई एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। फ्रीडा और उनके मंगेतर कोरी ट्रान पहले बच्चे की उम्मीद में हैं। 
 
फोटो में फ्रीडा ब्लैक फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ में मंगेतर कोरी ट्रान भी हैं। फोटो के साथ फ्रीडा ने कैप्शन लिखा है- बेबी ट्रान, कमिंग दिस फॉल। 

webdunia

 
फ्रीडा की इस पोस्ट से उनके फैंस सहित कई सेलिब्रिटीज़ बेहद खुश हैं और वे बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने लिखा है कि फ्रीडा यह अब तक की सबसे अच्‍छी खबर है। 
 
फ्रीडा और कोरी ने दो साल तक डेटिंग की। फिर 2019 में सगाई कर ली। अब उनके यहां नन्हा मेहमान आने वाला है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगे रंजीत तिवारी की अगली फिल्म में