Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड संग किया निकाह, वायरल हो रही वेडिंग तस्वीरें

हमें फॉलो करें 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड संग किया निकाह, वायरल हो रही वेडिंग तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 जून 2023 (14:35 IST)
Gehana Vasisth: 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। गहना ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी संग शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
 
गहना वशिष्ठ काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबरों के अनुसार गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान संग निकाह किया है। दोनों की शादी काफी इंटीमेट तरीके से हुई है। 
 
गहना के पति फैजान अंसारी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। फैजान हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेटबाजी' में नजर आए थे। गहना वशिष्ठ को बीते दिनों राज कुंद्रा से जुड़े पॉर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
 
गहना वशिष्ठ एक एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक मॉडल भी हैं। साल 2012 में गहना वशिष्ठ ने मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। गहना हिंदी के साथ ही साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। गहना को फेम एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात' से मिला था।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार रूप देख फैंस हुए एक्साइटेड