Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालबाग चा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन, बोले- जीवन बदलने वाले साल के लिए धन्यवाद

हमें फॉलो करें लालबाग चा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन, बोले- जीवन बदलने वाले साल के लिए धन्यवाद
, बुधवार, 31 अगस्त 2022 (12:26 IST)
पूरे देश में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारें भी गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन भी गशेश चतुर्थी के मौके पर लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचे। 

 
कार्तिक आर्यन ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया !!! लालबाग चा राजा का पहला दर्शन पाकर धन्य हो गया। धन्यवाद बप्पा इसे बनाने के लिए जीवन बदलने वाला साल और आशा करता हूं आप आगे भी मेरी सारी मन्नते ऐसे ही पूरी करते रहे।
 
बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सुपरहिट से लेकर एक प्यार करने वाले और लगातार बढ़ते हुए फैनडम तक, अभिनेता के पास बप्पा का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बहुत कुछ था। वह इस खास साल में लालबाग का राजा के दर्शन करने वाले पहले सेलिब्रिटी भी बन गए, क्योंकि लालबाग महामारी के 2 साल के अंतराल के बाद दर्शन के लिए खुला है।
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। वह जल्द ही शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 : रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, देखिए विनर्स की लिस्ट