Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

गौहर खान ने जैद दरबार संग किया निकाह, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें GauharKhan
, शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (11:19 IST)
एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। इन दोनों के निकाह की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गौहर खान अपनी शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं जैद दरबार भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इन दोनों के निकाह के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
गौहर ने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग को चुना है। उन्होंने अपीन शादी में ऑफ व्हाइट रंग पर गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी पहनी हुई है। साथ में माथे पर ट्रेडिशनल पासा भी लगाया हुआ है। 
 
गौहर खान ने प्री-वेडिंग की एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें कपल नाचते हुए और गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। गौहर के पहने प्री-वेडिंग लहंगा लोगों को बहुत पसंद आया। साथ ही जैद के लुक पर भी लोगों ने बेहद प्यार बरसाया।
 
गुरुवार को गौहर खान और जैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद के समय में दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों का परिवार और कुछ करीबी रिश्तेेदार मौजूद रहे। 
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी का कार्यक्रम मुंबई में ही आयोजित हुआ। कोविड-19 के कारण शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका की 10 दिनों ही पूरी हुई शूटिंग