Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रायल पीरियड में यह किरदार निभाएंगी जेनेलिया देशमुख

हमें फॉलो करें ट्रायल पीरियड में यह किरदार निभाएंगी जेनेलिया देशमुख

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 जुलाई 2023 (13:06 IST)
genelia deshmukh: बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख अपनी आने वाली फिल्म ट्रायल पीरियड में बंगाली महिला के किरदार में नजर आएंगी। अलेया सेन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ट्रायल पीरियड में जेनेलिया देशमुख, मानव, शक्ति कपूर, शीबा चड्डा, गजराज राव और जिदान ब्रेज जैसे कलाकार हैं।
 
इस फिल्म की कहानी मॉडर्न फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां उनके सामने कुछ चुनौतियां भी खड़ी होती हैं। जेनिलिया ने एक यंग मदर का रोल निभाया है। उनका बेटा एक नया पिता चाहता है। आखिरकार, मां बच्चे की जिद पूरी करती है और ट्रायल पीरियड पर एक भाड़े का पापा लाते हैं। वह 30 दिन की अवधि तक उस परिवार के पास रहता है।
 
'ट्रायल पीरियड' में जेनेलिया ने एक बंगाली महिला का किरदार निभाया है। जेनेलिया ने बताया कि मैंने पहले कभी भी बंगाली महिला का रोल नहीं किया है। मैंने ऐसा किरदार पहली बार निभाया है। मैं बंगाली महिलाओं की फैन हूं, वे खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद मजबूत होती हैं। 
 
जे‍नेलिया ने कहा, फिल्म की निर्देशक अलेया सेन पहले से जानती थीं कि उन्हें एक्टर के किस तरह के फेसियल एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज चाहिए। वे ये सब नेचुरल चाहती थीं, उन्होंने मुझे काफी गाइड किया।
 
ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस, जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, क्रोम पिक्चर्स प्रोडक्शन, हेमंत भंडारी, अमित रविंदरनाथ शर्मा और अलेया सेन द्वारा निर्मित ट्रायल पीरियड 21 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शेट्टी ने बताया कब शुरू होगी 'सिंघम 3' की शूटिंग