Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोविंदा ने नीलम कोठारी को बताया अपनी 'लेडी लक', अफेयर की अफवाहों पर बोले- गोरी लड़कियां अच्छी लगती थीं...

Advertiesment
Govinda Neelam Kothari Affair
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि उनके पति का अफेयर चल रहा है। हालांकि गोविंदा ने इसे खारिज किया था। अब गोविंदा ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी संग अपने रिश्ते की अफवाहों को लेकर बात की है। 
 
80 और 90 के दशक में अगर किसी जोड़ी के अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चा थी, तो वो थी गोविंदा और नीलम कोठारी की। पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली इस जोड़ी ने न केवल दर्जनों हिट फिल्में दीं, बल्कि असल जिंदगी में भी इनके बीच कुछ 'खास' होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
 
हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में गोविंदा से पूछा गया कि क्या वो नीलम से प्यार करते थे? इस पर उन्होंने कहा, देखिए हम सब जो गांव वाले टाइप के यंगस्टर्स होते हैं, हमें गोरी औरतें बहुत अच्छी लगती हैं। ये जो अपोजिट अट्रैक्शन होता है ना, वो हो जाता है। वो अलग थीं और इतनी अच्छी लड़की। लगता था जैसे डॉल हो। 
 
webdunia
गोविंदा ने यह भी बताया कि नीलम के साथ काम करने से पहले ही वह उनके फैन थे। वह सिनेमाघरों में नीलम की फिल्में देखकर सीटियां बजाया करते थे और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वही लड़की उनकी पहली हीरोइन बनेगी।
 
जब गोविंदा से उनके और नीलम के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय का रोमांस आज के 'अफेयर्स' जैसा नहीं था। एक्टर ने कहा, उस वक्त रोमांस सिर्फ एक-दूसरे को देखने और साथ में अच्छा वक्त बिताने तक सीमित होता था। हम बस फ्लो के साथ चलते थे। वह बहुत ही सादगी भरा दौर था।
 
webdunia
नीलम को माना अपनी 'लेडी लक'
गोविंदा ने नीलम को अपने करियर के लिए बेहद भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि उनके बीच जो तालमेल और सहजता थी, उसी की वजह से वे पर्दे पर सुपरहिट साबित हुए। इस जोड़ी ने 'इल्जाम', 'लव 86', 'खुदगर्ज', 'हत्या', 'सिंदूर', और 'दो कैदी' जैसी 14 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।
 
क्या गोविंदा करना चाहते थे नीलम से शादी?
1990 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने स्वीकार किया था कि वो नीलम से प्यार करते थे। उन्होंने सुनीता से अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। आज नीलम अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं और गोविंदा अपने परिवार के साथ, लेकिन आज भी जब इन दोनों का नाम साथ आता है, तो फैंस की यादें ताजा हो जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली के दिन करणवीर बोहरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता महेंद्र बोहरा का निधन