Publish Date: Thu, 24 Jan 2019 (14:10 IST)
Updated Date: Thu, 24 Jan 2019 (14:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा का 34 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। यारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी ईस्ट स्थित फ्लैट में वे मृत पाए गए। उनका शरीर सुबह 6.30 पर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
जनमेंद्र गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार के बेटे थे। कीर्ति कुमार ने भी बॉलीवुड में कुछ फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट की है। जनमेंद्र भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए थे।
मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि यह नेचुरल डेथ है।